भवनाथपुर. प्रखंड क्षेत्र के टाउनशिप में बिजली बहाली को लेकर श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गयी है. इस संबंध में युवा समाजसेवी सुबोधकांत पाठक, सत्यम पांडेय, अजय सोनी, राजेश गुप्ता, ओम प्रसून, विमलेश यादव, दिनेश सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि टाउनशिप में बिजली बहाल कराने का श्रेय जिप सदस्य रंजनी शर्मा गलत तरीके से ले रही हैं, जबकि इसके पीछे यहां के युवाओं का संघर्ष और आंदोलन रहा है. सुबोध पाठक ने बताया कि टाउनशिप क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर युवाओं ने लगातार आंदोलन किया था. इस दौरान पांच नामजद समेत लगभग 200 अज्ञात लोगों पर मामला भी दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि उस समय जिप सदस्य ने न तो ग्रामीणों की सुध ली और न ही युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया. लेकिन अब जब बिजली बहाल हुई है, तो वह इसका श्रेय ले रही हैं.
झूठा प्रचार कर रहीं जिप सदस्य
झूठा प्रचार कर रहीं जिप सदस्य
