एसीजेएम को सम्मानित कर दी गयी विदाई

एसीजेएम को सम्मानित कर दी गयी विदाई

गढ़वा .सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा की ओर से गढ़वा के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कुमार विपुल के सम्मान में बुधवार को ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया. विदित हो कि कुमार विपुल का गढ़वा से हजारीबाग में स्थानांतरण हो गया है. मंच के अध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में एसीजेएम कुमार विपुल अंग वस्त्र ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान कुमार विपुल ने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने गढ़वा आने से पूर्व यहां के विषय में जो कुछ सुना था, आने के बाद बिलकुल उसके विपरीत अनुभव किया. उन्होंने कहा कि गढ़वा की छवि को बाहर गलत रूप से प्रस्तुत किया जाता है. इसके कारण बाहर के लोगों की जब गढ़वा में पदस्थापना होती है, तो वे काफी सशंकित रहते हैं. इस अवसर पर मंच के संरक्षक रासबिहारी तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता नवीनचंद सिंह, विजय पांडेय, राकेश शुक्ल, परशुरामजी आदि ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर वरिष्ठ रचनाकार राजमणि राज, प्रमोद कुमार, डॉ आशीष अविरल चतुर्वेदी, रामाशंकर चौबे, दयाशंकर गुप्त आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >