बंशीधर नगर में आर्म्स सप्लायर पकड़ा गया

बंशीधर नगर (गढ़वा) : हथियार तस्कर खलील खां को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हथियार बनानेवाले कारीगर रामनारायण विश्वकर्मा को भी रिवाल्वर के साथ भवनाथपुर रोड से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर ही खलील को पुलिस ने गिरफ्तार किया. डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि भवनाथपुर थाना अंतर्गत मवैरिया गांव का […]

बंशीधर नगर (गढ़वा) : हथियार तस्कर खलील खां को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हथियार बनानेवाले कारीगर रामनारायण विश्वकर्मा को भी रिवाल्वर के साथ भवनाथपुर रोड से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर ही खलील को पुलिस ने गिरफ्तार किया. डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि भवनाथपुर थाना अंतर्गत मवैरिया गांव का रहनेवाला रामनारायण साइकिल से कहीं जा रहा था. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा. उसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके कमर से रिवाल्वर मिला. उसने कहा कि पहले भी वह कई हथियार खलील खां को बेच चुका है. गिरफ्तार खलील ने भी गिरोह में शामिल सदस्यों के नाम का खुलासा किया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >