हर रविवार को बंटेगा कपड़ा : अमित

गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने शहर के मुख्य मार्ग पर खोला गया नि:शुल्क कपड़ा बैंक में दानदाताओं की भीड़ देखी जा रही है़ कपड़ा बैंक में प्रतिदिन शहर के लोग पहुंच कर कपड़ा दान में रहे हैं. जबकि सूचना मिलने के बाद लायंस ग्रीन के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर जाकर […]

गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने शहर के मुख्य मार्ग पर खोला गया नि:शुल्क कपड़ा बैंक में दानदाताओं की भीड़ देखी जा रही है़ कपड़ा बैंक में प्रतिदिन शहर के लोग पहुंच कर कपड़ा दान में रहे हैं. जबकि सूचना मिलने के बाद लायंस ग्रीन के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर जाकर कपड़ा लिया जा रहा है़

रविवार को कपड़ा बैंक में गरीबों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया़ इस दौरान रोटरी क्लब के पूर्व सचिव मो निजाम, पत्रकार संदीप केसरी ने भी कपड़ा बैंक के संचालक को दान में कपड़ा दिया़ मौके पर ग्रीन के अध्यक्ष अमित कश्यप, जॉन चेयरपर्सन रवि अग्रवाल, डॉ अभिनीत विश्वास, विनय कश्यप, नीरज कुमार, हर्ष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >