गन फैक्टरी मिली संचालक गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है़ पुलिस ने मौके से कई हथियार व उपकरणों बरामद की है. फैक्टरी के संचालक कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका भाई मंगल विश्वकर्मा मौके से फरार […]

गढ़वा : गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है़ पुलिस ने मौके से कई हथियार व उपकरणों बरामद की है. फैक्टरी के संचालक कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका भाई मंगल विश्वकर्मा मौके से फरार हो गया़

दोनों भाई मिलकर गन फैक्टरी चला रहे थे. दोनों हथियारों के मरम्मत का काम भी करते थे. पुलिस के अनुसार, फैक्टरी में निर्मित हथियार अपराधियों व नक्सलियों को सप्लाई की जाती थी. गढ़वा एसपी आलोक ने बताया : बरामद हथियारों में चार एक नाली बंदूक, दो अर्द्धनिर्मित बंदूक, काफी संख्या में बंदूक के पाइप, ट्रिगर, हथियार के विभिन्न पार्ट्स सहित अन्य सामान हैं. फैक्टरी में कई दिनों से हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी़ इसके बाद नगरउंटारी एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी़ एसपी ने बताया कि टीम में शामिल सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा.

मझिआंव में माओवादियों ने पोस्टर नहीं लगाया

एसपी आलोक ने कहा कि मझिआंव में पिछले दिनों बालू के ठेकेदारों के विरुद्ध लगाये गये पोस्टर माओवादियों के नहीं थे. माओवादियों के नाम पर उक्त पोस्टर को असामाजिक तत्वों द्वारा लगाया गया था. ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >