एसडीअो ने निर्देश जारी किये
नगरऊंटारी : रामनवमी पर्व को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है. नियंत्रण कक्ष में तीन से छह अप्रैल तक अपराह्न 10 बजे तक 24 घंटे खुला रहेगा. एसडीओ ने प्रतिनियुक्त किये गये कर्मियों से निर्धारित तिथि को नियंत्रण कक्ष में ही उपायुक्त के निर्देश पर उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया है. एसडीओ ने अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी जायबीरस लकड़ा को नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी बनाया है.
तीन अप्रैल को अपराह्न दो बजे से रात्रि 10 बजे तक क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर, सहायक निबंधन के महेंद्र महतो तथा अनुसेवक इरफान अख्तर को, 10 बजे रात्रि से छह बजे पूर्वाह्न तक बीओ अरुण पांडेय, सहायक संंदीप कुमार सिंह तथा अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद को रखा गया है. चार अप्रैल को छह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक कनीय अभियंता रविशंकर चौधरी, जनसेविका ममता लता, अनुसेवक सुर्यपाति देवी को, दो बजे अपराह्न से रात्रि 10 बजे तक बीओ महेंद्र राम, जनसेवक रवींद्र कुमार तथा अनुसेवक शिवकुमार विश्वकर्मा को, रात्रि 10 बजे से पूर्वाह्न छह बजे तक नगर प्रबंधक विमलेश शुक्ला, सहायक विश्वजीत चौबे, अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद को रखा गया है.
पांच अप्रैल को छह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक नगर प्रबंधक रमन कुमार, जनसेवक रूपेश कुमार तिवारी तथा अनुसेवक पावित्री देवी को, दो बजे अपराह्न से रात्रि 10 बजे तक बीसीओ गजनफर अली खान, जनसेवक उमेश राम तथा अनुसेवक कालीचरण प्रसाद को, रात्रि 10 बजे से पूर्वाह्न छह बजे तक कनीय अभियंता मुकेश कुमार, जनसेवक राजेश कुमार तथा अनुसेवक इरफान अख्तर को रखा है. छह अप्रैल को पूर्वाह्न छह बजे से अपराह्न दो बजे तक क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर, सहायक इंदु भुषण सिंह तथा अनुसेवक सुर्यापाति देवी को तथा अपराह्न दो बजे से रात्रि 10 बजे तक बीओ अरुण पांडेय, जनसेवक उमेश राम तथा अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है.
