डीजे बजाने पर लगी पाबंदी

रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके मनाने का निर्णय भवनाथपुर : रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में बीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी़ बैठक के दौरान बीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए […]

रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके मनाने का निर्णय
भवनाथपुर : रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में बीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी़ बैठक के दौरान बीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. पर्व के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी अनुभव करें तो तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें.
उन्होंने बारी-बारी सभी जनप्रतिनिधि से जानकारी ली. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पूरे पर्व के दौरान डीजे साउंड बजाने पर सरकार ने पाबंदी लगायी है. कहा कि वैसे गाने जिससे आपसी सौहार्द में मतभेद उत्पन्न हो उसे बजाने पर भी पूर्ण रूप से पाबंदी है. पूजा समिति के सभी सदस्यों को वाट्सएप से जोड़ा जायेगा जिससे वें पूजा के दौरान अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा सके. पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि शांति समिति के प्रत्येक सदस्य को भी शांति व्यवस्था की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शराबी उपद्रवियों पर प्रशासन की खास नजर रहेगी. जुलूस के दौरान अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता उमेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, असरली दक्षिणी मुखिया गोपाल यादव, मकरी मुखिया अब्दुला अंसारी, नीतीश कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, अख्तर अंसारी, सिराजुदीन अंसारी, भोला खां, नंदकुमार सेठ, सहायक अवर निरीक्षक जनार्दन सिंह, प्रकाश सिंह, मदन तिवारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >