बीमारियों की रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक

गढ़वा : स्वयं सेवी संस्था ग्रामांचल एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू के सेवन से होनेवाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया़ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से होनेवाले कैंसर बीमारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया़ इसके अलावा मधुमेह, हृदयाघात, बीपी आदि गंभीर […]

गढ़वा : स्वयं सेवी संस्था ग्रामांचल एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू के सेवन से होनेवाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया़

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू से होनेवाले कैंसर बीमारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया़ इसके अलावा मधुमेह, हृदयाघात, बीपी आदि गंभीर बीमारियों के कारणों एवं लक्षण से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया़ संस्था की ओर से तुलबुला, बहेरा,जड़गड़, ओबरा आदि गांवों में नुक्कड़ नाटक की गयी़ इस मौके पर रवि कुमार, मंटू कुमार, विकास कुमार, मनु कुमार, अजीत कुमार आदि कलाकारों ने नाटक की प्रस्तुति की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >