94 दुकानों की जांच, 33 में पायी गयी गंभीर अनियमितताएं, विक्रेताओं को नोटिस जारी

94 दुकानों की जांच, 33 में पायी गयी गंभीर अनियमितताएं, विक्रेताओं को नोटिस जारी

प्रतिनिधि, गढ़वा खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले गढ़वा जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिलेभर में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम ने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया. इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया. प्रशासन के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 94 उर्वरक दुकानों की जांच की गयी. जांच में 33 प्रतिष्ठानों में स्टॉक और वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताएं पायी गयी. इन सभी विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही उन्हें अपने सभी अभिलेख और व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं. डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि किसानों को उचित दर और सही समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत न हो, इसके लिए उपायुक्त ने हाल ही में अधिकारियों की बैठक ली थी और स्पष्ट निर्देश दिये थे कि उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जाये. इसी बैठक के बाद जिले भर में यह बड़ी कार्रवाई की गयी. जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबरों पर दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. जांच के दौरान विक्रेताओं से निम्न बिंदुओं पर जवाब मांगा गया – स्टॉक पंजी व वितरण पंजी: क्या खाद का स्टॉक और बिक्री का रिकॉर्ड सही है? – पॉस मशीन: क्या डिजिटल माध्यम से बिक्री की जा रही है? – लाइसेंस व सूचना पट्ट: दुकान में लाइसेंस की कॉपी और मूल्य सूची का बोर्ड लगा है या नहीं?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >