दुस्साहस : नवविवाहिता से गैंगरेप, पति को पीट कर भगाया

दुस्साहस. रंगा में चार युवकों की घिनौनी करतूत रंका/गोदरमाना(गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा में रंका थाना अंतर्गत गोदरमाना में रविवार की देर शाम एक 20 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का समाचार है. इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दीपक तिवारी, दीपक चंद्रवंशी, दिनेश […]

दुस्साहस. रंगा में चार युवकों की घिनौनी करतूत
रंका/गोदरमाना(गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा में रंका थाना अंतर्गत गोदरमाना में रविवार की देर शाम एक 20 वर्षीय नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का समाचार है. इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें दीपक तिवारी, दीपक चंद्रवंशी, दिनेश रवि व संजय चंद्रवंशी नाम शामिल हैं. चारो गोदरमाना के रहनेवाले हैं. पीड़िता ने इस संबंध में दिये गये आवेदन में कहा है कि वह अपने पति अंतु मांझी के साथ रविवार की शाम गोदरमाना हाट से बाजार करके पैदल ही चुटिया अपने घर लौट रही थी.
भंडरिया मोड़ के पास चारों आरोपी युवक पहले से मौजूद थे. उनलोगों के वहां पहुंचते ही उन्होंने उसके पति की पिटाई की. युवकों के हमले से घबरा कर पति किसी तरह वहां से जान बचा कर भाग गया. इसके बाद आरोपी उसे अपने कब्जे में लेकर जंगल में ले गये, जहां उनलोगों द्वारा देर रात तक दुष्कर्म किया. घटना के बाद सभी युवक उसको वहीं छोड़ कर भाग गये. वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती सुनायी. इसकी सूचना मिलने बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को जेल भेजा गया : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेजा गया है. उन्होंने कहा कि घटना काफी शर्मनाक है. अपराधी कितने चालाक क्यों न हों, वे कानून से बच नहीं सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >