आरक्षण का पैमाना आर्थिक हो : याकूब

गढ़वा : भारतीय समाजवादी पार्टी के विस्तारीकरण को लेकर रंका, डंडई, विश्रामपुर आदि प्रखंड के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया़ इस दौरान दुधवल, बांदू, चुतरू, भउरी, विश्रामपुर, चिनिया, रनपुरा, डंडई, जरही, लवाही, तसरार, रारो, कजराठ,हासनदाग, करकोमा, रेहला, गोराडीह आदि गांवों में नुक्कड़ सभा की गयी़ इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष […]

गढ़वा : भारतीय समाजवादी पार्टी के विस्तारीकरण को लेकर रंका, डंडई, विश्रामपुर आदि प्रखंड के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया़ इस दौरान दुधवल, बांदू, चुतरू, भउरी, विश्रामपुर, चिनिया, रनपुरा, डंडई, जरही, लवाही, तसरार, रारो, कजराठ,हासनदाग, करकोमा, रेहला, गोराडीह आदि गांवों में नुक्कड़ सभा की गयी़

इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष याकूब इकबाल ने कहा कि भारतीय संविधान में जिस उद्देश्य से आरक्षण का प्रावधान किया गया था, उस उद्देश्य की पूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है़

भारत के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आर्थिक ,शैक्षणिक व सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी थी़, लेकिन इसका लाभ इसी समाज के वैसे लोग पीढ़ी दर पीढ़ी उठा रहे हैं, जो हर मामले में संपन्न हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि आरक्षण का पैमाना आर्थिक किया जाये, ताकि सभी जाति व वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके़ पार्टी के नेता अरुण पांडेय ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिये़ देश में धीरे-धीरे सभी लोग इस सच्चाई को मानने लगे हैं. इस अवसर पर आरपी चौबे, अनिल विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैने, शंभू राम, सुनील मिश्रा, किशोर कुमार, मुर्तुजा आलम आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >