गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार को बरसाती नाले में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक पिपरा गांव निवासी परवेज खान का पुत्र था.
नहाने के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि उक्त बच्चा नहाने के दौरान बरसाती नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.
ये भी पढ़ें: Garhwa News: हर दिन करीब 6 लोगों को डस रहा सांप, गढ़वा में 78 दिन में 435 सर्पदंश के मामले
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है.
ये भी पढ़ें: Garhwa News: सरकारी जमीन पर दुकानें बन रहीं, अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं फिर भी नहीं दिख रहा अतिक्रमण
