कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा

कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा मझिआंव(गढ़वा). भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रेमानंद त्रिपाठी व संजय कमलापुरी ने रांची जाकर राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक मांगपत्र देकर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया. मांगपत्र में किसानों का कृषि ऋण माफ करने, पंप सेट देने, किसानों का धान खरीद […]

कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा मझिआंव(गढ़वा). भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रेमानंद त्रिपाठी व संजय कमलापुरी ने रांची जाकर राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक मांगपत्र देकर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया. मांगपत्र में किसानों का कृषि ऋण माफ करने, पंप सेट देने, किसानों का धान खरीद एफसीआइ से न कर पैक्स के माध्यम से करने, सरकारी राशि से किसानों का फसल बीमा करने, सिंचाई के लिए चेकडैम का निर्माण करने व अकाल को देखते हुए बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाने की मांग की गयी है. इस संबंध में कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार गंभीर है. बीपीएलधारी किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दो गाय देने, सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा पंप सेट देने का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत किस्म का बीज देने सहित कई अन्य समस्याओं के समाधान की नीति बनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >