जिले में अगल-अलग सड़क दुर्घटना में 16 लोग घायल

स्कूल के बाहर सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत तीन घायल

स्कूल के बाहर सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत तीन घायल प्रतिनिधि, गढ़वा/मझिआंव गढ़वा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं 16 लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास हुई, जहां नौ वर्षीय छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, छात्रा कुमारी छाया स्टोन इंग्लिश पब्लिक स्कूल से छु्ट्टी होने के बाद सड़क पार कर रही और उसे बचाने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिस कारण बाइक ने छात्रा को ठोकर मार दी व बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में छात्रा समेत बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गयीं. घायल बाइक सवार में अधौरा गांव के चाका टोला निवासी सुरेंद्र कुमार राम की पत्नी प्रतिमा देवी (25 वर्ष) और हरिहर राम की पत्नी पुष्पा देवी (30 वर्ष) शामिल हैं. तीनों घायलों को तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, प्रतिमा देवी की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में छात्रा के परिजनों ने बताया कि स्कूल से निकलते ही बच्ची अचानक मुख्य पथ की ओर दौड़ पड़ी, जिससे पीछे से आ रही बाइक ने उसे धक्का मार दिया. वहीं ऑटो व बाइक की टक्कर में नगर ऊंटारी के हेन्हो मोड़ के पास रंजीत कुमार और रंजीत पासवान घायल हो गये. दोनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है. वहीं अधौरा कॉलेज के पास बाइक दुर्घटना में पमपु राम, उनकी पत्नी संगीता देवी और पांच वर्षीय पुत्री असीनता कुमारी घायल हो गयीं. बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर ओबरा स्टैंड के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार पलामू जिले के चैनपुर (बुढ़ी गांव) निवासी एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में मरियम बीवी, नौशाद अंसारी, खुर्शीद अंसारी, सलीम अंसारी और सागीर अंसारी शामिल हैं. सभी रंका से गढ़वा जा रहे थे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. कार व बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास कार और बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों के पहचान कांडी के भंडरिया निवासी लक्ष्मण मेहता और दिलकेश्वर मेहता के रूप में हुई है. घायल दिलकेश्वर ने बताया कि वह अपने चाचा को लेकर गढ़वा आ रहा था, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया, जिससे वे घायल हो गये. वहीं कितासोती कला गांव में ही दुकान से सामान लेने जा रहे पुरुषोत्तम सिंह की बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >