गढ़वा: झामुमो का विरोध, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन, अभद्र टिप्पणी पर हमला

Garhwa News: गढ़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी और कार्यशैली को लेकर पार्टी नेताओं ने कड़ा विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी के नेतृत्व में गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार्यशैली और उनके द्वारा महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक शवयात्रा निकाली और घंटाघर के समीप उनका पुतला दहन किया. 

झामुमो का विरोध प्रदर्शन, शहर में निकला मार्च और पुतला दहन

झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में मार्च निकाला. झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारे लगाते हुए पूरे शहर में मार्च निकाला. इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक अपनी राजनीतिक मर्यादा भूल गए हैं और सार्वजनिक मंचों पर गलत और अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

जिलाध्यक्ष शंभु राम का तीखा हमला, महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी

पुतला दहन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अलकतरा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी परेशान हो गए हैं. इसी कारण वे अपने राजनीतिक विरोधियों और खासकर महिलाओं के खिलाफ गलत और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक सार्वजनिक मंचों से महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं, जो समाज के लिए बेहद गलत और निंदनीय है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक के पास किसी के खिलाफ कोई सबूत है, तो उसे कानून के सामने पेश करना चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और बयानबाजी करनी चाहिए.

वरिष्ठ नेताओं और महिला मोर्चा का जोरदार विरोध

इस विरोध प्रदर्शन में जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें शंभु राम (जिलाध्यक्ष) और शरीफ अंसारी (सचिव), रेखा चौबे (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष), संजय सिंह छोटू (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), जवाहर पासवान और मनोज ठाकुर (केंद्रीय सदस्य), नीतेश सिंह, राजेश गुप्ता (व्यवसायी प्रकोष्ठ अध्यक्ष), शांति देवी (जिला परिषद अध्यक्ष),आशिष अग्रवाल (नगर कमिटी अध्यक्ष), साथ ही भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और प्रखंड अध्यक्षों ने भी विधायक के व्यवहार की कड़ी निंदा की. नेताओं ने स्पष्ट किया कि गढ़वा की जनता अब विधायक की कार्यशैली को पहचान चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी.

यह भी पढ़ें: देवघर प्रीमियर लीग-13 फाइनल: ब्लैक रॉयल्स का जलवा, पिंक पैंथर को हराकर जीता खिताब

यह भी पढ़ें: टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >