ग...पंचायत का चहुंमुखी विकास करूंगी : शहीना बीबी

ग…पंचायत का चहुंमुखी विकास करूंगी : शहीना बीबी 4जीडब्ल्यूपीएच1- समर्थकों के साथ जनसंपर्क करती शहीना बीबी कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के घटहुआ कला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शहीना बीबी पति अजीज अंसारी ने गुरुवार को पंचायत के रत्नगढ़, राजा घटहुआ, ओलमा, लमारीखुर्द, सेतो आदि गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. […]

ग…पंचायत का चहुंमुखी विकास करूंगी : शहीना बीबी 4जीडब्ल्यूपीएच1- समर्थकों के साथ जनसंपर्क करती शहीना बीबी कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के घटहुआ कला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शहीना बीबी पति अजीज अंसारी ने गुरुवार को पंचायत के रत्नगढ़, राजा घटहुआ, ओलमा, लमारीखुर्द, सेतो आदि गांवों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने क्रम संख्या तीन स्थित नारियल छाप पर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें जनता आशीर्वाद मिलता है, तो वे घटहुआ पंचायत का चहुंमुखी विकास करेंगी. शहीना बीबी ने कहा कि पांच साल पूर्व जब पंचायत की सरकार बनी थी, तो लोगों को उम्मीद था कि उनके गांव का विकास होगा, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप विकास नहीं हो सका. वे पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए संकल्पित हैं. पंचायत में पानी, बिजली, सड़क, सिंचाई, शिक्षा व चिकित्सा का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करायेंगी और जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगी. उन्हें चुनाव में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है. इस मौके पर नाजिर अंसारी, शंकर मेहता, नयाजुद्दी अंसारी, सुरेंद्र राम, सूर्यनाथ मेहता, सत्येंद्र बैठा, देवेंद्र पासवान, मनोज मेहता, मानमति देवी, राधिका देवी, कुंती देवी, शारदा देवी, बैजनाथ राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >