तीसरा चरण : चुनाव को लेकर पुलिस की गश्ती तेजबिहार की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में असामान्य गतिविधियों पर नजर रख रही है पुलिस 2जीडब्ल्यूपीएच22-कांडी इलाके में गश्त करती पुलिस गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण में होनेवाले चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गयी है. विदित हो कि तीसरे चरण का चुनाव पांच दिसंबर को होने हैं. इस चुनाव में कांडी, मझिआंव, बरडीहा, बिशुनपुरा, रमना व डंडई में मतदान होने हैं. चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों व नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश रखने के उद्देश्य से पिछले दो चरण के चुनाव की तरह ही प्रशासन रणनीति बनायी है. फिलहाल बिहार की सीमा से सटे कांडी प्रखंड के इलाकों में पुलिस गश्त किया जा रहा है. ये सभी क्षेत्र प्रशासन द्वारा अतिसंवेदनशील घोषित किये गये हैं. इन क्षेत्रों में गश्ती के लिए पुलिस मोटरसाइकिल का उपयोग कर रही है. मोटरसाईिकल से गश्ती द्वारा प्रशासन असामाजिक तत्वों में भय व आम मतदाताओं में शांति महसूस कराने का प्रयास कर रही है. बुधवार को गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ के नेतृत्व में कांडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने भ्रमण किया. इस दौरान इस इलाके के सभी बूथों का पुलिस ने निरीक्षण किया गया. प्रशासन का दावा है कि पहले के दो चरणों की तरह ही तीसरे चरण का चुनाव भी पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न होगा. साथ ही मतदान का प्रतिशत भी उसी तरह उत्साहजनक रहेगा.
तीसरा चरण : चुनाव को लेकर पुलिस की गश्ती तेज
तीसरा चरण : चुनाव को लेकर पुलिस की गश्ती तेजबिहार की सीमा से जुड़े क्षेत्रों में असामान्य गतिविधियों पर नजर रख रही है पुलिस 2जीडब्ल्यूपीएच22-कांडी इलाके में गश्त करती पुलिस गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण में होनेवाले चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट […]
