मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी 2जीडब्ल्यूपीएच16-जनसंपर्क करते अरविंद कुमार तूफानी रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड में तीसरे चरण के अंतिम हाट बाजार बुधवार के दिन विभिन्न प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. बस स्टैंड सर्वेश्वरी चौक के पास विभिन्न पंचायत प्रत्याशियों के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जिप सदस्य प्रत्याशी अरविंद कुमार तूफानी ने सभा के माध्यम से कोट छाप पर मुहर लगाने की अपील की. अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत का दावा करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. अरविंद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा आदि की सुविधा के लिए कोर्ट छाप पर मुहर लगाने की अपील की. बीडीसी प्रत्याशी श्री प्रसाद गुप्ता ने करीब आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर टेबुल लैंप छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें एक बार अवश्य मौका दें. रमना बीडीसी प्रत्याशी देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने रमना, बगौंधा, चटनिया, बाबूडीह आदि गांव में जनसंपर्क कर डिश एंटीना छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र का विकास करके दिखा देंगे.
मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी
मतदाताओं को लुभाने में जुटे प्रत्याशी 2जीडब्ल्यूपीएच16-जनसंपर्क करते अरविंद कुमार तूफानी रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड में तीसरे चरण के अंतिम हाट बाजार बुधवार के दिन विभिन्न प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. बस स्टैंड सर्वेश्वरी चौक के पास विभिन्न पंचायत प्रत्याशियों के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन […]
