1...दुरुस्त रहेगी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था : उपायुक्त-1

1…दुरुस्त रहेगी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था : उपायुक्त-1 उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक व नगर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने लिया घाटों का जायजा14जीडब्लूपीएच38-छठ घाट का निरीक्षण करते उपायुक्त, एसपी एवं नगर पंचायत अध्यक्षप्रतिनिनिधि, गढ़वा. शनिवार की शाम शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट का जायजा उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने लिया.उपायुक्त […]

1…दुरुस्त रहेगी छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था : उपायुक्त-1 उपायुक्त ए मुत्थु कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक व नगर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने लिया घाटों का जायजा14जीडब्लूपीएच38-छठ घाट का निरीक्षण करते उपायुक्त, एसपी एवं नगर पंचायत अध्यक्षप्रतिनिनिधि, गढ़वा. शनिवार की शाम शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट का जायजा उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने लिया.उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी भी उपस्थित थे. उपरोक्त लोगों ने स्टूडेंट क्लब एवं फ्रेंड्स क्लब छठ घाट का जायजा लिया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था काफी अच्छी तरह से करायी गयी है. पानी की समस्या के निजात के लिए वे पेयजल व स्वच्छता विभाग से बात करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि छठ के दिन विभिन्न छठ घाटों के लिए दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.वहीं एसपी ने कहा कि छठ के दिन प्रमुख मार्गों व विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की जायेगी. साथ ही छठ घाटों पर सादे ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे. नगर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि सात नवंबर से विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर कर्मियों व जेसीबी को लगाया गया है. उन्होंने उपायुक्त से कहा कि 14वें वित्त आयोग से 97 लाख रुपये की राशि की आवंटन प्राप्त हुई है, उस राशि से बोर्ड की बैठक में पास कराकर नदी किनारे नाली बनाकर डैम के नीचे निकालने की योजना है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित नहीं होगा और छठ पर्व पर परेशानी भी नहीं होगी. उपायुक्त ने अध्यक्ष के सुझाव का समर्थन किया और नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कारगर पहल करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >