दो कमांडर जीप की टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

दो कमांडर जीप की टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

कांडी. थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य पथ पर राणाडीह गांव के पास बुधवार देर शाम दो कमांडर जीप अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गयीं. इस टक्कर में दोनों वाहनों पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों का उपचार स्थानीय निजी चिकित्सकों के पास कराया गया है.घटना की सूचना मिलते ही एसआइ रविशंकर मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुर्घटनाग्रस्त कमांडर जीपों को जब्त कर लिया है. एसआइ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >