भक्ति जागरण से शांति मिलती है : राजेश प्रकाश

भक्ति जागरण से शांति मिलती है : राजेश प्रकाश 12जीडब्ल्यूपीएच22- उदघाटन के मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी व अन्य मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के करकोमा गांव में दीपावली की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. करकोमा देवी मंडप के परिसर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उदघाटन मेराल थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने किया. […]

भक्ति जागरण से शांति मिलती है : राजेश प्रकाश 12जीडब्ल्यूपीएच22- उदघाटन के मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी व अन्य मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के करकोमा गांव में दीपावली की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. करकोमा देवी मंडप के परिसर में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का उदघाटन मेराल थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने किया. नवयुवक संघ करकोमा द्वारा आयोजित भक्ति जागरण में मां मुंडेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप भभुआं के कलाकारों ने अपनी भक्ति संगीत से श्रोताओं को पूरी तरह से भक्ति रस में डूबोने का प्रयास किया. इस मौके पर थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने कहा कि भक्ति जागरण से सामाजिक समरस्ता आती है. इससे लोगों को शांति मिलती है. समय-समय पर ऐसे आयोजनों की जरूरत है. उन्होंने भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को धर्म का आचरण करने की अपील की. भक्ति जागरण में गायिका पूनम कुमारी, प्रीति कुमारी आदि ने एक से बढ़कर एक भक्ति संगीत से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा. कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर तिवारी ने किया. इस मौके पर सूर्यप्रकाश, करीब अंसारी, जयराम तिवारी, गोपाल राम, उमाशंकर तिवारी, क रूणा शंकर तिवारी, प्रमोद तिवारी, राकेश तिवारी, सोमारू राम, राजनाथ तिवारी, एसआइ करुणा शंकर दुबे, एएसआइ शंभु सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक संघ के सदस्यों ने काफी भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >