मेराल के मजदूर की केरल में मौत

मेराल के मजदूर की केरल में मौत 12जीडब्ल्यूपीएच21- मृतक के रोते-बिलखते परिजनमेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के पड़ुआ गांव निवासी रंजन चंद्रवंशी(35) की मौत केरल में हो गयी. रंजन केरल में में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. काम करने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों ने बताया कि चार नवंबर को […]

मेराल के मजदूर की केरल में मौत 12जीडब्ल्यूपीएच21- मृतक के रोते-बिलखते परिजनमेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के पड़ुआ गांव निवासी रंजन चंद्रवंशी(35) की मौत केरल में हो गयी. रंजन केरल में में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था. काम करने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों ने बताया कि चार नवंबर को उसके काम क रने के दौरान ऊपर से छत का एक भाग टूट कर उसके माथे पर गिर गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. 12 नवंबर को संबंधित कंपनी ने रंजन के शव को उसका पैतृक गांव पड़ुआ भेजा. रंजन के मौत की खबर सुनते ही उसके घर सहित पूरे गांव में मातम छा गया. लोगों ने इस घटना को काफी दुखद बताते हुए कहा कि रंजन अपने गरीबी से तंग आकर पैसा कमाने के लिए बाहर गया हुआ था. लेकिन इस दुर्घटना के कारण उसके परिवार को मदद मिलने के बजाय उन पर पहाड़ टूट पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >