मनोज चंद्रवशी अध्यक्ष बने

मनोज चंद्रवशी अध्यक्ष बने गढ़वा. गढ़वा शहर से सटे पिपराखुर्द के ग्रामीणों की बैठक प्रदीप पांडेय के आवास पर हुई. इसमें प्रत्येक वर्ष की तरह पुलिस लाइन के पास स्थित दानरो नदी तट पर छठ व्रतियों के लिए सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एक समिति का गठन किया गया. इसमें मनोज […]

मनोज चंद्रवशी अध्यक्ष बने गढ़वा. गढ़वा शहर से सटे पिपराखुर्द के ग्रामीणों की बैठक प्रदीप पांडेय के आवास पर हुई. इसमें प्रत्येक वर्ष की तरह पुलिस लाइन के पास स्थित दानरो नदी तट पर छठ व्रतियों के लिए सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए एक समिति का गठन किया गया. इसमें मनोज चंद्रवंशी को अध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा को संरक्षक, अरुण तिवारी को मीडिया प्रभारी,विजय चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, संजय कुमार दुबे, वेद कुमार, गौरीचंद्र चंद्रवंशी को समिति का सदस्य बनाया गया. बैठक के माध्यम से सभी महिला व पुरुषों से अपील की गयी कि वे दानरो नदी के छठ घाट पर छठ का उपवास करें. उनके लिये समिति की ओर से सफाई, रोशनी सहित सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >