विभाग लापरवाह, हजारों लीटर पानी बर्बाद

विभाग लापरवाह, हजारों लीटर पानी बर्बादगढ़वा. शहर के कचहरी रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा शहर को आपूर्ति करने वाला पेयजल का पाइप फट जाने के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है. समाचार के अनुसार पिछले दो माह से यह स्थिति बनी हुई है. लेकिन विभाग […]

विभाग लापरवाह, हजारों लीटर पानी बर्बादगढ़वा. शहर के कचहरी रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा शहर को आपूर्ति करने वाला पेयजल का पाइप फट जाने के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है. समाचार के अनुसार पिछले दो माह से यह स्थिति बनी हुई है. लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इसे ठीक करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है. आसपास के दुकानदार गणेश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा, लकी सिंह आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभाग को सूचित किया गया. लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया. बताया गया कि विभाग की लापरवाही के कारण प्रतिदिन लोगों को मिलनेवाला पानी सड़कों पर बह रहा है. इसकी जानकारी एक माह विभाग के पूर्व कनीय अभियंता सिंकदर प्रसाद को दी गयी थी,लेकिन उन्होंने भी नेताओं के तरह आश्वासन देकर चलते बने और आज तक उक्त पाइप को ठीक नहीं कराया जा सका. कनीय अभियंता के इस रवैये से लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि गढ़वा में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, ऐसे में विभाग की लापरवाही लोगों के समझ से परे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >