तीन देशी पस्तिौल, पांच कारतूस बरामद

तीन देशी पिस्तौल, पांच कारतूस बरामद गढ़वा. त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर चले विशेष छापामारी अभियान में अबतक तीन देशी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किये गये हैं. इसके अलावा 54 लाइसेंसी आर्म्स भी जमा करा लिये गये हैं. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि चुनाव को लेकर 69 मामलों में 1156 लोगों पर 107 व […]

तीन देशी पिस्तौल, पांच कारतूस बरामद गढ़वा. त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर चले विशेष छापामारी अभियान में अबतक तीन देशी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किये गये हैं. इसके अलावा 54 लाइसेंसी आर्म्स भी जमा करा लिये गये हैं. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि चुनाव को लेकर 69 मामलों में 1156 लोगों पर 107 व 116 धारा के तहत कार्रवाई की गयी है. छापामारी अभियान में 191 लीटर देशी शराब व 445 किलो जावा महुआ, जिसका बाजार मूल्य 24676 रूपये है, को जब्त किया गया है. इसके अलावा 204 वारंट निर्गत किये गये हैं, जिसमें 161 का तामिला कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >