पंचायत सेवक से साथ मारपीट

भवनाथपुर(गढ़वा). प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्य्रकम के दौरान उर्मिला देवी नामक महिला ने पंचायत सेवक जगदीश बैठा की पिटाई कर दी. मौके पर गश्ती पुलिस के द्वारा बीच बचाव के बाद मामला को शांत किया गया. समाचार के अनुसार बुका गांव निवासी उर्मिला देवी पति कईल राम ने भवनाथपुर पंचायत के पंचायत […]

भवनाथपुर(गढ़वा). प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्य्रकम के दौरान उर्मिला देवी नामक महिला ने पंचायत सेवक जगदीश बैठा की पिटाई कर दी. मौके पर गश्ती पुलिस के द्वारा बीच बचाव के बाद मामला को शांत किया गया. समाचार के अनुसार बुका गांव निवासी उर्मिला देवी पति कईल राम ने भवनाथपुर पंचायत के पंचायत सेवक जगदीश बैठा को चार साल पूर्व एक हजार रुपये दिये थे. महिला ने बताया कि जगदीश बैठा ने बीपीएल में नाम जोड़ने और राशन देने के नाम पर एक हजार की राशि ली थी. साथ ही गांव के रामपति देवी से 200, पप्पू चंंद्रवंशी से 200,संतोष चंद्रवंशी से 200, सबिता देवी से 1500 सहित कई लोगों से पैसे की ठगी थी. कईर् बार मांगने के बाद वह पैसा नहीं दे रहा था. रास्ते में दिखायी देने के बाद उसने उससे पैसे की मांग की . नहीं देने पर पिटाई की. इसी बीच गश्ती पुलिस ने पहुंच कर बीच बचाव किया. पंचायत सेवक द्वारा गुरूवार को पैसा देने का आश्वासन देने के बाद महिला ने उसे छोड़ा. वर्तमान में वह अरसली उतरी का पंचायत सेवक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >