नगरऊंटारी में जमीन विवाद, निषेधाज्ञा लगी

जंगीपुर में पुलिस बल तैनात नगरऊंटारी (गढ़वा) : जंगीपुर में आदिवासियों की खतियानी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने उक्त भूमि पर निषेधाज्ञा लागू कर विवाद टाल दिया. भाकपा के लोगों ने जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए मंगलवार को हल चलाने की घोषणा की थी. […]

जंगीपुर में पुलिस बल तैनात
नगरऊंटारी (गढ़वा) : जंगीपुर में आदिवासियों की खतियानी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने उक्त भूमि पर निषेधाज्ञा लागू कर विवाद टाल दिया. भाकपा के लोगों ने जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए मंगलवार को हल चलाने की घोषणा की थी.
दूसरी ओर भूमि पर काबिज लोगों ने बैठक कर प्रशासन को जानकारी दी थी कि उक्त भूमि पर हल चलाया गया, तो खून-खराबा हो सकता है. इसे देखते हुए विवादित भूमि के आसपास सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >