बिजली बिल वसूली का विरोध

30जीडब्ल्यूपीएच3-मझिआंव मुख्य पथ पर बिजली की जर्जर स्थिति को दिखाते उपभोक्ता मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय पर बिजली बिल वसूली करने आये पदाधिकारियों का उपभोक्ताओं ने विरोध किया और बिजली बिल जमा नहीं की. अनियमित आपूर्ति व लो-वोल्टेज की समस्या बताते हुए लोगों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गये. इसके बाद बिजली विभाग […]

30जीडब्ल्यूपीएच3-मझिआंव मुख्य पथ पर बिजली की जर्जर स्थिति को दिखाते उपभोक्ता मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय पर बिजली बिल वसूली करने आये पदाधिकारियों का उपभोक्ताओं ने विरोध किया और बिजली बिल जमा नहीं की. अनियमित आपूर्ति व लो-वोल्टेज की समस्या बताते हुए लोगों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गये. इसके बाद बिजली विभाग के कनीय अभियंता देववंश ठाकुर के आश्वासन पर उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया तथा मझिआंव के विभिन्न गलियों में कनीय अभियंता क ो घूमा कर बिजली के जर्जर तारों से अवगत कराया तथा मझिआंव में बिजली आपूर्ति के लिए गढ़वा स्थित फीडर में अलग ट्रांसफारमर लगाने की मांग की. साथ की बिजली आपूर्ति को सही करने की भी मांग की. उपभोक्ताओं का आरोप था कि सकरकोनी स्थित बिजली सब स्टेशन को कई वर्षों बाद भी चालू नहीं कराये जाने से क्षेत्र में बिजली की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस दौरान कनीय अभियंता श्री ठाकुर ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराकर उसे निदान कराने का प्रयास करेंगे. इधर बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं की जायेगी, वे बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे. इस मौके पर मझिआंव व्यवसायी संघ के अध्यक्ष गणेश कुमार, मारूतनंदन सोनी, नीरज कमलापुरी, धनंजय सोनी, मोतीचंद्र चंद्रवंशी, सुशील जायसवाल, पप्पू जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, शिवशंकर क मलापुरी सहित कई उपभोक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >