हरिहरपुर(गढ़वा). डुमरसोता पंचायत भवन में मुखिया गोरखनाथ मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में तीन जुलाई को संुडीपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही उन्हें तीन सूत्री मांगपत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया. मुखिया गोरखनाथ मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा जायेगा. इसमें डुमरसोता पंचायत को कांडी प्रखंड में शामिल करने, श्रीनगर में सोन नदी पर पुल बनाने व डुमरसोता के समीप उपलब्ध सरकारी भूमि पर पावर प्लांट निर्माण की मांग शामिल है. इसके अलावा क्षेत्र के विकास से संबंधित मांग भी मुख्यमंत्री से किया जायेगा. बैठक में मनोज सिंह, उदय प्रताप सिंह, लालजी सिंह, लखन चंद्रवंशी, राममणि तिवारी, सुरेश चौधरी, लक्ष्मण चंद्रवंशी, जगदीश यादव, मुंद्रिका मेहता आदि उपस्थित थे.
सीएम को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपेंगे
हरिहरपुर(गढ़वा). डुमरसोता पंचायत भवन में मुखिया गोरखनाथ मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में तीन जुलाई को संुडीपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही उन्हें तीन सूत्री मांगपत्र सौंपने का भी निर्णय लिया गया. मुखिया गोरखनाथ मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा जायेगा. इसमें डुमरसोता […]
