आत्मनिर्भरता के लिए डेयरी व्यवसाय उत्तम : एलडीएम

छह दिवसीय गाय पालन का प्रशिक्षण संपन्न30जीडब्ल्यूपीएच8-प्रशिक्षणार्थी को प्रमाणपत्र देते एलडीएम गढ़वा. स्थानीय स्वरोजगार व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण पानेवाले 30 प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया. कार्यक्रम की शुरुआत एलडीएम रंजीत कुमार सिंह, एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य […]

छह दिवसीय गाय पालन का प्रशिक्षण संपन्न30जीडब्ल्यूपीएच8-प्रशिक्षणार्थी को प्रमाणपत्र देते एलडीएम गढ़वा. स्थानीय स्वरोजगार व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में छह दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण पानेवाले 30 प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया. कार्यक्रम की शुरुआत एलडीएम रंजीत कुमार सिंह, एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक माइकल मिंज, एडीबी के अमित कुमार, डीडीएम नाबार्ड के डीटी लुगुन व संस्थान के निदेशक कमल नयन ने किया. इस मौके पर एलडीएम ने कहा कि गाय पालन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद डेयरी के माध्यम से स्वावलंबी बने. उन्होंने कहा कि डेयरी के लिए गव्य विकास विभाग से ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है. एसबीआइ शाखा के मुख्य प्रबंधक माइकल मिंज ने कहा कि आज दूध की काफी कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण पाने के बाद डेयरी खोल कर इस कमी को पूरा किया जा सकता है. एडीबी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि डेयरी बहुत ही अच्छा व्यवसाय है. डीडीएम नाबार्ड के डीटी लुगुन ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसका लाभ उठायें और अपने जीवन में खुशहाली लायें. संस्थान के निदेशक कमल नयन ने कहा कि छह दिवसीय गाय पालन के लिए 30 लोगों क ो प्रशिक्षण दिया गया. सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया. इस मौके पर फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह व पंंकज वर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >