घर के बाहर मीटर लगाने का निर्देश

गढ़वा. विद्युत सहायक अभियंता सीताराम ने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि जिनका मीटर खराब है, वे शीघ्र ही विभाग से बदलवा लें. और जिनका मीटर घर के अंदर लगा हुआ है, उसे बाहर करवा लें. ताकि विद्युतकर्मियों को मीटर का रीडिंग लेने में सहूलियत हो सके. उन्हांेने कहा कि जो उपभोक्ता घर से बाहर […]

गढ़वा. विद्युत सहायक अभियंता सीताराम ने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा है कि जिनका मीटर खराब है, वे शीघ्र ही विभाग से बदलवा लें. और जिनका मीटर घर के अंदर लगा हुआ है, उसे बाहर करवा लें. ताकि विद्युतकर्मियों को मीटर का रीडिंग लेने में सहूलियत हो सके. उन्हांेने कहा कि जो उपभोक्ता घर से बाहर मीटर नहीं करवाते हैं, तो इससे साबित होगा कि वे बिजली की चोरी कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विभाग सभी खराब मीटरों बदल रहा है. साथ ही ऐसी सूचना मिली है कि कुछ लोग मीटर को बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >