3जीडब्ल्यूपीएच1- सुमित्रा देवी को बुके देकर बधाई देती अंजू सिंह गढ़वा. विश्रामपुर-मझिआंव विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह ने मझिआंव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी से मिलकर उन्हें जीत की बधाई देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास किये जाने की उम्मीद जतायी है. अंजू सिंह ने बुधवार को मझिआंव पहंुचकर सुमित्रा देवी को बुके देकर व मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में मझिआंव नगर पंचायत के अधूरे विकास पूरे होंगे. उन्होंने सुमित्रा देवी से कहा कि मझिआंव नगर पंचायत की जनता उनके साथ है. वे नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये कारगर कदम उठायें. साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे तथा उनके पति झारखंड नवनिर्माण के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उन्हें विकास के कार्य में हरसंभव मदद करेंगे. झारखंड नवनिर्माण मोरचा शुरू से ही क्षेत्र के विकास व गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है. साथ ही युवाओं के बेहतरी के लिये भी मोरचा ने कई कार्य किये हैं. उन्होंने उम्मीद है कि मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र आनेवाले पांच सालों में क्षेत्र की तसवीर बदलेगी.
सुमित्रा देवी के नेतृत्व में होगा विकास : अंजू सिंह
3जीडब्ल्यूपीएच1- सुमित्रा देवी को बुके देकर बधाई देती अंजू सिंह गढ़वा. विश्रामपुर-मझिआंव विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अंजू सिंह ने मझिआंव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी से मिलकर उन्हें जीत की बधाई देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास किये जाने की उम्मीद जतायी है. अंजू सिंह ने बुधवार को मझिआंव पहंुचकर […]
