टेंडर में मेरी राय शामिल नहीं : जिप अध्यक्ष

गढ़वा. जिप अध्यक्ष गीता देवी ने 13वें वित्त आयोग की राशि से लगनेवाले चापानल के मामले में कहा है कि उन पर लगाये गये आरोप गलत है. उन्होंने कभी भी निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में यह सहमति नहीं दी थी कि टेंडर के माध्यम से निविदा चापाकल लगाये जायें. उन्होंने कहा कि उपविकास […]

गढ़वा. जिप अध्यक्ष गीता देवी ने 13वें वित्त आयोग की राशि से लगनेवाले चापानल के मामले में कहा है कि उन पर लगाये गये आरोप गलत है. उन्होंने कभी भी निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में यह सहमति नहीं दी थी कि टेंडर के माध्यम से निविदा चापाकल लगाये जायें. उन्होंने कहा कि उपविकास आयुक्त द्वारा यह कहना कि टेंडर निकाले जाने में अध्यक्ष की राय भी शामिल है पूरी तरह से गलत है. उन्होंने कहा कि बोर्ड में लिये गये निर्णय के अनुसार ही लाभुक समिति बनाकर चापाकल लगाये जाने चाहिए. इधर इस मामले को लेकर जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में कई जिप सदस्यों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन दि२या.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >