छह दिन से बोलेरो सहित गायब है शंभु

गढ़वा के पीपरकला निवासी नागेंद्र तिवारी की बोलेरो को 28 मई को लेकर गया है उनका चालक 29 मई की सुबह लौट आने की बात कही थीप्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के पीपरकला निवासी नागेंद्र तिवारी की बोलेरो गाड़ी(जेएच 03ई-0399)चालक के साथ पिछले 28 मई से लापता है. इस संबंध में श्री तिवारी ने गढ़वा थाने में […]

गढ़वा के पीपरकला निवासी नागेंद्र तिवारी की बोलेरो को 28 मई को लेकर गया है उनका चालक 29 मई की सुबह लौट आने की बात कही थीप्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के पीपरकला निवासी नागेंद्र तिवारी की बोलेरो गाड़ी(जेएच 03ई-0399)चालक के साथ पिछले 28 मई से लापता है. इस संबंध में श्री तिवारी ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन देते हुए गाड़ी के चालक व गाड़ी का पता लगाने की मांग की है. थाने को दी गयी सूचना में श्री तिवारी ने बताया है कि उनकी बोलेरो गाड़ी का चालक शंभु राम गढ़वा थाना के खजुरी गांव का रहनेवाला है. उसने 28 मई को सुबह सात बजे उनके मोबाइल(9430156202) पर फोन कर बताया कि उसके रिश्तेदार संतोष राम, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के सरकोनी गांव का निवासी है तथा उसकी पिता की अनुकंपा पर औरंगाबाद जिले में एसटीएफ में नौकरी हुई है. उसीके लिए लड़की देखने जपला थाना के कुरमीपुर गांव जाना है. उसने लड़की देखने के बाद रात में वहां रुकने के बाद अगले दिन सुबह में लौट आने की बात कही थी. लेकिन गाड़ी 29 के बजाये तीसरे दिन भी नहीं लौटी. इससे आशंकित होकर जब उन्होंने चालक शंभु राम से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बताया. तब से अभी तक उसका मोबाइल बंद रह रहा है. यद्यपि चालक के मोबाइल(9973142864) पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. छह दिन हो जाने के बाद भी कोई सूचना नहीं आने पर श्री तिवारी ने कोई अनिष्ट होने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. बहरहाल पुलिस सनहा दर्ज करने के साथ ही लगातार इसकी छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >