4…टोली नायक सच्चिदानंद ने संपन्न कराया विवाह

गढ़वा. आदर्श विवाह समारोह समितिद्वारा आयोजित 31 जोड़ों के विवाह को अखिल विश्व गायत्री परिवार के टोलीनायक सच्चिदानंद तिवारी द्वारा विवाह के सभी कर्मकांड वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया. उनके साथ लल्लू जी, प्रफु ल्ल जी व राजेश कुमार सिंह द्वारा संगीतमयी विवाह गीत भी प्रस्तुत किये गये. इस मौके पर सच्चिदानंद तिवारी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 31, 2015 6:04 PM

गढ़वा. आदर्श विवाह समारोह समितिद्वारा आयोजित 31 जोड़ों के विवाह को अखिल विश्व गायत्री परिवार के टोलीनायक सच्चिदानंद तिवारी द्वारा विवाह के सभी कर्मकांड वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया. उनके साथ लल्लू जी, प्रफु ल्ल जी व राजेश कुमार सिंह द्वारा संगीतमयी विवाह गीत भी प्रस्तुत किये गये. इस मौके पर सच्चिदानंद तिवारी ने विवाह के शाब्दिक अर्थ को समझाया और विवाह के सभी संस्कार के बारे में नवविवाहित जोड़ों क ो अवगत कराया. इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद कुमार, महिला समन्वयक शोभा पाठक, प्रबंध ट्रस्टी विश्वनाथ उपाध्याय, दिलीप तिवारी, संजय तिवारी, संजय सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे.