गढ़वा : दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

रमना(गढ़वा) : रमना-नगरऊं टारी मुख्य मार्ग पर उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में बहियारखुर्द निवासी बिशनुदेव पासवान के 19 वर्षीय पुत्र राजू पासवान एवं प्रभु पासवान का 21 वर्षीय पुत्र विनय पासवान शामिल है. घायल राहुल […]

रमना(गढ़वा) : रमना-नगरऊं टारी मुख्य मार्ग पर उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतकों में बहियारखुर्द निवासी बिशनुदेव पासवान के 19 वर्षीय पुत्र राजू पासवान एवं प्रभु पासवान का 21 वर्षीय पुत्र विनय पासवान शामिल है. घायल राहुल पासवान का इलाज रिम्स में किया जा रहा है. गुरुवार की रात नौ बजे तीनों एक ही बाइक से रमना बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उवि के समीप नगरऊं टारी से आ रही कमांडर जीप से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >