गढ़वा. सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में बीएनटी संत मेरी स्कूल के सात छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है. इनमें शाहिद अख्तर, आशा श्रीवास्तव, शिवम कुमार पांडेय, हर्षिता, फराह आफरीन, कुमार सिद्धार्थ, सिमरन श्रुति,इमरान राहि व शिवम कुमार का नाम शामिल है.
इसके अलावा नौ सीजीपीए अंक लानेवालों में नीतीश सिंह, सौरभ पांडेय, अनीषा सिंह, सचिन सोनी,चंद्रकांत धर, शालिनी सिन्हा, आयुष अमित, प्रज्वलित, शिवम तिवारी, सुनीत, ऋतिक कुमार का नाम शामिल है. इस मौके पर निदेशक उमाकांत तिवारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है.
