157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी

नेतरहाट एवं हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा29जीडब्लूपी39-गोविंद प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र का जायजा लेते डीइओ व अन्यगढ़वा. नेतरहाट व हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया. उक्त केंद्र पर जिले के 157 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जबकि आठ […]

नेतरहाट एवं हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा29जीडब्लूपी39-गोविंद प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र का जायजा लेते डीइओ व अन्यगढ़वा. नेतरहाट व हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया. उक्त केंद्र पर जिले के 157 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जबकि आठ छात्र अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि नेतरहाट के लिए 117 में से 111 छात्रों ने व हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए 48 में 46 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. पहले दिन गणित व हिंदी की परीक्षा ली गयी जबकि शनिवार को सामाजिक विज्ञान व विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी. मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे डीइओ रामयतन राम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है. उन्होंने कहा कि भीषण गरमी को देखते हुए बच्चों को केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था करायी गयी है. इस मौके पर शिक्षक अजय कुमार सिंह, नीतिन तिवारी, योगेंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र मिश्रा,सुमित तिवारी एवं उमेश ठाकुर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >