24 घंटे के अंदर अभियंताओं को विरमित करें

प्रभात इंपैक्टविरमित नहीं करने पर इइ को विभागीय कार्रवाई की चेतावनीप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल-2 के सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह को 24 घंटे के अंदर विरमित करने के निर्देश दिये हैं. विदित हो कि 30 दिसम्बर 2013 को ही दोनों अभियंताओं का […]

प्रभात इंपैक्टविरमित नहीं करने पर इइ को विभागीय कार्रवाई की चेतावनीप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल-2 के सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह को 24 घंटे के अंदर विरमित करने के निर्देश दिये हैं. विदित हो कि 30 दिसम्बर 2013 को ही दोनों अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया गया था. इसके बावजूद उन्हें जिला से विरमित नहीं कि या जा रहा था. इसकी खबर प्रभात खबर में पिछले दिनों इस खबर को दो बार प्रकाशित की गयी थी. खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने इस पर कार्रवाई करते हुए अपने पत्रांक 380 दिनांक 27-05-2015 में कार्यपालक अभियंता नंदलाल दास क ो कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर दोनों क ो विरमित नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने कहा है कि दोनों अभियंताओं के लिए स्थानांतरण संबंधी निर्गत विभागीय आदेश लंबे समय से लटका गया है. यह स्वेच्छाचारित का परिचायक है. उन्होंने कार्रवाई कर स्वयं को सूचित करने के निर्देश दिये हैं. उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर आजसू के जिला संयोजक सुरज कुमार गुप्ता ने भी उपायुक्त व ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा था. श्री गुप्ता के पत्र के आलोक में सरकार के उप सचिव जनमेजय ठाकुर ने भी उपायुक्त को इससे संबंधित निर्देश जारी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >