गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती मनायी गयी गढ़वा. अखिल विश्व गायत्री परिवार की गढ़वा जिला इकाई ने स्थानीय तपोभूमि निमिया स्थान में गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती मनायी. इस अवसर पर गंगा और गायत्री की पूजा की गयी. साथ ही हवन-यज्ञ किया गया. इस मौके पर संतन मिश्र ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा और गायत्री एक-दूसरे की पूरक हंै. गंगा स्थूल रूप में हंै, तो गायत्री सूक्ष्म रूप में हैं. उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार ने गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने का राष्ट्रीय स्तर पर अभियान छेड़ा है. यहां के गायत्री परिवार के लोगों को स्थानीय नदियों की स्वच्छता व अस्तित्व बचाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. इस मौके पर दिलीप कुमार तिवारी, बसंत लाल गुप्त, बनारसी पांडेय, लक्ष्मी पाठक, शोभा पाठक, मीना देवी, सुनंदा दुबे, भारती देवी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
नदियों को बचाने की जरूरत : संतन मिश्र
गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती मनायी गयी गढ़वा. अखिल विश्व गायत्री परिवार की गढ़वा जिला इकाई ने स्थानीय तपोभूमि निमिया स्थान में गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती मनायी. इस अवसर पर गंगा और गायत्री की पूजा की गयी. साथ ही हवन-यज्ञ किया गया. इस मौके पर संतन मिश्र ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा […]
