221 परीक्षार्थियों ने कम्युनिकेशन स्किल्स की परीक्षा दी

221 परीक्षार्थियों ने कम्युनिकेशन स्किल्स की परीक्षा दी

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा जिले के मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय और मॉडल डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. शनिवार को प्रथम पाली में 221 परीक्षार्थियों ने कम्युनिकेशन स्किल्स (हिंदी) की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 54 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. प्रथम पाली में दो और दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी. केन्द्राधीक्षक डॉ नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि परीक्षा नियंत्रण प्रभारी के रूप में महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विनोद अगुस्टीन सोरेन और डॉ सुदेश्वर प्रजापति नियुक्त हैं. प्रमोद सेठ को दण्डाधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला प्रशासन से शम्भू कुमार सिंह, एमलेन बारला और हवलदार परीक्षा निगरानी में तैनात हैं. गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी परीक्षा में सहयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >