प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए सात पीठों का गठन किया गया, जिसमें नगर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय सहित अन्य पीठें शामिल थीं. गठित पीठों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा मनोज चंद्र झा, जिला व अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटारी से संजय कुमार सिंह, जिला व अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम रवि कुमार भास्कर आदि उपस्थित थे. सभी पीठों के लिए न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं को भी नामित किये गये थे, जिनमें अधिवक्ता प्रवीण कुमार साह, अनिता रंजन, विजय कुमार, उत्तम कुमार भारती, विकास कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार चौबे उपस्थित थे. मासिक लोक अदालत के दौरान क्रिमिनल कंपाउंडेबल से 43 वाद, बिजली विभाग से संबंधित 61, कार्यपालक दंडाधिकारी से 71 व स्थायी लोक अदालत के 42 वादों सहित कुल 217 वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. इसके माध्यम से कुल 53,2871 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी, पीएलवी सदस्य सूर्यदेव चौधरी, रामकुमार एवं पक्षकार उपस्थित थे.
लोक अदालत में 217 वादों का हुआ निष्पादन
लोक अदालत में 217 वादों का हुआ निष्पादन
