12 केंद्रों पर 1917 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

12 केंद्रों पर 1917 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

कांडी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित आठवीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार को प्रखंड के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कुल 1921 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1917 ने परीक्षा दी, जबकि 4 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. हाई स्कूल लमारी कला केंद्र पर 248 विद्यार्थी उपस्थित रहे. जमा दो हाई स्कूल कांडी में 442 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 अनुपस्थित रहे. हाई स्कूल बरवाडीह में 140, बुनियादी विद्यालय सेमौरा में 20, बलियारी में 54 तथा जमा दो हाई स्कूल गरदाहा केंद्र पर 253 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. हाई स्कूल सोहगड़ा में 175, जमा दो हाई स्कूल खरौंधा में 126, मिडिल स्कूल खरौंधा में 52, हाई स्कूल हरिहरपुर में 231 विद्यार्थी उपस्थित रहे. राजकीय मध्य विद्यालय खरौंधा में 68 तथा हाई स्कूल कांडी परीक्षा केंद्र पर 108 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविंद्र कुमार मेहता ने प्रखंड के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >