पोक्सो मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

रमकंडा में नाबालिग से जुड़े पोक्सो मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक सलमान अख्तर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

रमकंडा (गढ़वा): रमकंडा पुलिस ने नाबालिग से जुड़े पोक्सो मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक सलमान अख्तर को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी रमकंडा निवासी मुमताज अंसारी का पुत्र है.

ये भी पढें- Garhwa Voter List: नाम जोड़ने के 20,671 आवेदन, सुधार के लिए 13,820 ने किया दावा

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची थी. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस संबंध में कांड संख्या 53/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान अख्तर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें- झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >