एआरडी पब्लिक स्कूल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
गढ़वा : अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकाश पर चर्चा की गयी़ इस मौके पर निदेशक पीके दुबे ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को घर में भी पढ़ाई का माहौल दें तथा उनके हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखें.
उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन से दूर रखने की बात कही़ वहीं प्राचार्या अणिमा पांडेय ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय द्वारा दिया गया होमवर्क बनवाने में उनकी मदद करें. साथ ही पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर सीधा स्कूल को संपर्क करें.
गोष्ठी के दौरान ही कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के छात्रों को फॉर्थ फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट वितरण किया गया. इसमें कक्षा नर्सरी से सगुन कुमारी को प्रथम, इशिबा परवीन द्वितीय तथा सैला निगार तृतीय स्थान प्राप्त किया.
जबकि कक्षा एलकेजी में दिव्यम राज प्रथम, तन्नु कुमारी व दीक्षा कुमारी द्वितीय, श्वेता कुमारी व दानिश राजा तृतीय स्थान प्राप्त किया़ कक्षा यूकेजी में रितिक रोशन प्रथम, तमन्ना खातून द्वितीय व दीपांजलि कुमारी तृतीय, कक्षा एक से दीक्षा रानी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय व अभिमन्यु कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कक्षा दो से नक्की अहमद प्रथम, सानू सिंह द्वितीय व इशरातून खातून तृतीय. कक्षा तीन से श्रेया भारती प्रथम, इरफान अंसारी द्वितीय तथा उम्मे लारेब तृतीय. कक्षा चार से संध्या कुमारी प्रथम, जावेद अंसारी व गुलाम गौस द्वितीय तथा सादिया परवीन व कहकशा नूरी तृतीय. कक्षा पांच से उत्सव पांडेय प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय व गौतम कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कक्षा छह से खुशबू रानी प्रथम, खुशी दुबे द्वितीय तथा सबू खातून तृतीय. कक्षा सात से सोनी कुमारी प्रथम, अमीषा बानो द्वितीय तथा अफ्रीना खातून तृतीय स्थान प्राप्त की. इस अवसर पर प्रभारी राजीव कुमार दुबे, परीक्षा नियंत्रक अनुप्रिया पाठक, अश्विनी कुमार आदि उपस्थित थे.
