गढ़वा : विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

गढ़वा : मेराल थाना के बरवाही गांव निवासी नेहाल अंसारी की पत्नी सैबून बीबी (28 वर्ष) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. मृतका के पति नेहाल अंसारी के मुताबिक रविवार की रात को वह घर में अंडा बनाने के लिए लाया था. बनाने के क्रम में कुछ अंडा फूट गया. इसी बात को […]

गढ़वा : मेराल थाना के बरवाही गांव निवासी नेहाल अंसारी की पत्नी सैबून बीबी (28 वर्ष) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी. मृतका के पति नेहाल अंसारी के मुताबिक रविवार की रात को वह घर में अंडा बनाने के लिए लाया था. बनाने के क्रम में कुछ अंडा फूट गया. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से नोक-झोंक हो गयी. उसके बाद सैबून बीबी ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया. इसकी जानकारी मिलते ही उसने रात में गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. रातभर इलाज चला, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. बाद में मायकेवाले सूचना मिलने पर पहुंचे और पुिलस को खबर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >