सेमौरा गांव से चोरी हो गयी थी प्रतिमा

गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव में चोरी की गयी राधेकृष्ण की प्रतिमा 51 किलो वजनी थी़ चोरों को उसकी कीमत करोड़ो रुपये मिलने की संभावना थी. सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिमा चोरी की घटना को काफी नाटकीय ढंग से […]

गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव में चोरी की गयी राधेकृष्ण की प्रतिमा 51 किलो वजनी थी़ चोरों को उसकी कीमत करोड़ो रुपये मिलने की संभावना थी.

सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिमा चोरी की घटना को काफी नाटकीय ढंग से अंजाम दिया था. मंदिर के गेट का ताला लगे अवस्था में ही चोरी की गयी थी. उन्होंने बताया कि चोरी के पूर्व दिलकश रौशन के कहने पर बलियारी गांव निवासी अमित कुमार दुबे ने रेकी की थी.

चार जनवरी की रात में मंदिर की उतर की तरफ से फांदकर अमित दुबे, दिलकश रौशन व जियाउद्दीन अंसारी अंदर दाखिल हुए और गर्भगृह का ताला तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन ताला के नहीं टूटने पर तीनों रेलिंग व मंदिर के बीच स्थित संकरी 10 इंच के गैप से अमित दुबे अंदर प्रवेश कर गया और प्रतिमा को उखाड़ने के बाद उसे बाहर खड़े सहयोगियों को दे दिया.
इसके बाद सभी फिर उसी रास्ते से मंदिर से बाहर निकल गये़ बाहर निकलने के बाद सभी लोगों की नजरों से बचने के लिए कुछ दूर तक पैदल ही चले. फिर पहले से तय अनुसार एक मोटरसाइकिल से वे रेहला होते हुए पांकी चले गये़ इनमें से एक साथी बस के माध्यम से डालटंगज गया था.
पांकी में अमीर अंसारी की पुत्री शमीना खातून जो दिलकश रौशन की महिला मित्र भी है, उसके घर में इसे छुपा दिया गया. इसके बाद इसे बेचने की कवायद शुरू कर दी गयी थी. इस दौरान डेहरी का सोनार शैलेंद्र कुमार पांकी आया और प्रतिमा को देखने के बाद उसका सेंपल काटकर अपने साथ ले गया. शैलेंद्र ने 13 व 14 जनवरी को प्रतिमा बेचवा देने का आश्वासन चोरों को दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >