रमना : शुक्रवार को महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों के मारे जाने के बाद स्थानीय विहिप एवं बजरंग दल के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की. इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय श्री राम आदि के नारे लगा रहे थे.
एक दिन पूर्व गुरुवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया था. जो शाहिद चौक से मुख्य सड़क होते हुए श्रीसीताराम मानस मंदिर से पुनः भगत सिंह चौक लाकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गयी थी.
विश्व हिंदू परिषद के त्यागी उमाकांत ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है. जिसे सभी राज्यों को सीख लेने की जरूरत है. उत्तरप्रदेश के उन्नाव की घटना पर कहा कि जल्द सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.
मौके पर राहुल पटेल,अर्जुन चौधरी,हिमांशु ठाकुर,सुरेश प्रजापति, अक्षय यादव,मनीष कुमार,रविरंजन ठाकुर,विद्या ठाकुर,संजीव पाल, सुनील गुप्ता,नीरज गुप्ता सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.
