पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा : झाविमो की सरकार बनी, तो मजदूरों को मिलेगा 100 दिन का रोजगार

गढ़वा से मिथिलेश झा और अमलेश नंदन सिन्हा की रिपोर्ट झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की समस्या दूर नहीं हुई. सरकार कहती है […]

गढ़वा से मिथिलेश झा और अमलेश नंदन सिन्हा की रिपोर्ट

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के केंद्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की समस्या दूर नहीं हुई. सरकार कहती है कि मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देंगे, लेकिन यहां काम भी नहीं मिल रहा है. मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी मिले. उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि झारखंड में झाविमो की सरकार बनी, तो मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो सबसे पहले राज्य से गरीबी दूर करने का प्रयास करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं है. अस्पतालों में दवा और चिकित्सक नहीं है. गरीब पैसा के अभाव में बीमारी से दम तोड़ रहे हैं. उनकी सरकार बनी, तो सरकारी स्कूलों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जायेगी. अस्पतालों में दवा मिलेगी एवं चिकित्सक बहाल किये जायेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने आगे कहा कि पारा शिक्षक को उन्होंने बहाल किये थे. अभी तक भाजपा सरकार उन्हें स्थायी नहीं कर पायी है. उनकी सरकार बनी, तो पारा शिक्षकों की सारी समस्या दूर कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी उद्योग बंद हो गये हैं. विकास की बात कही जाती है, लेकिन कहीं विकास नजर नहीं आता. उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब रंका से गढ़वा तक सड़क चौड़ीकरण कराने का काम कराया था. कहने को तो यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. पढ़े-लिखे लोग घूम रहे हैं.

उन्होने लोगों से अपील की कि उनकी सरकार बनती है, तो प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को उचित सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे. एक समृद्ध एवं खुशहाल राज्य देंगे. इस लिए प्रत्याशी सूरज गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाएं. प्रत्याशी सूरज गुप्ता ने भी उपस्थित लोगों से 30 नवंबर को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. इस मौके पर मंच का संचालन सतीश पांडेय ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >