रमना की रैली में बोले रक्षा मंत्री- दुनिया भारत को सुपर पावर मानने लगी है, 10 साल में टॉप 3 देशों में होगा शामिल

गढ़वा से मिथिलेश झा/अमलेश नंदनरमना: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा विरोधियों पर जोरदार हमला किया. रमना के सिलिदाग मध्य विद्यालय मैदान में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा […]

गढ़वा से मिथिलेश झा/अमलेश नंदन
रमना:
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वा में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा विरोधियों पर जोरदार हमला किया. रमना के सिलिदाग मध्य विद्यालय मैदान में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्थान पर किसी सार्वजनिक सभा को मैं पहली बार संबोधित कर रहा हूं.

रक्षा मंत्री ने कहा कि आप सभी से मैं भानु प्रताप के लिए वोट मांगने आया हूं, वे भाजपा के प्रत्याशी हैं. 2014 से पहले हमने बहुमत के बारे में कभी सोचा भी नहीं था, 2014 में पहली बार जनता ने संसद में पूर्ण बहुमत से बिठाया है. तब से अभी तक भाजपा के किसी भी मंत्री, नेता पर भ्रष्‍टाचार का कोई आरोप नहीं लगा. प्रधानमंत्री की प्राथमिकता आम लोगों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने की है जिसके तहत लोगों को बिजली, सड़क, पानी, घर और रोजगार दिया गया.

केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को गुणवत्ता वाला पक्का मकान दिया है, 2022 तक सभी के पास अपना पक्का मकान होगा. आपने कभी सोचा नहीं होगा कि कोई सरकार घर-घर में शौचालय बनवाने का काम करेगी, लेकिन हमने किया. महिलाओं को गैस सिलिंडर और मुफ्त में चूल्हा भी देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश का कोई टोला और कोई गांव नहीं बचेगा जहां पक्की सड़क नहीं होगी, 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुंचा दिया जाएगा. अगले दस सालों में भारत देश के टॉप 3 देशों में शामिल हो जाएगा.

भाजपा विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है, कांग्रेस प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है. प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था होता है. कांग्रेस का संस्कार क्या है आप अंदाजा लगा सकते हैं. हमने अपने घोषणापत्र के अनुरूप काम किया है, कश्मीर से 370 को हटाने का काम किया. अब हिंदुस्तान में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान दिया. रक्षा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद अगर 10 फीसदी भी कांग्रेस ने काम किया होता तो देश आज विकसित राष्ट्र होता. हम सरकार बनाने के लिये वोट नहीं मांगते, हम देश के लिये वोट मांगते हैं.

अयोध्‍या के राम मंदिर मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर लोग ताने कसते थे, अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा. मुस्लिम भाइयों ने जिस प्रकार राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का स्वागत किया है, वे बधाई के पात्र हैं. भारत को कोई भी ताकत जाति धर्म के आधार पर नहीं बांट सकता है. आपलोग भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर हमें मज़बूत करें.

झारखंड की रघुवर सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में सूबे में बहुमत की सरकार ने विकास के कई काम किये हैं, फिर एकबार बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें. अलग राज्य के बाद पहली बार झारखंड में बहुमत की सरकार बनी है. क्षेत्र के विकास के लिये फिर एकबार रघुवर की सरकार बनाएं.


क्या कहा भानु प्रताप शाही ने

भवनाथपुर विस प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से आजतक इस क्षेत्र में कमल नहीं खिला, इसबार कमल खिलाना है. सभी ने निर्णय लिया है कि इसबार भाजपा 65 पार का लक्ष्य हासिल करेगा. भाजपा सरकार ने अपने वादे के अनुसार 370 को खत्म किया. मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक खत्म कर जो सम्मान दिया है, उसका फल मिलेगा. भाजपा ने विकास की परिभाषा लिखी है. महिलाओं को धुंआ से मुक्ति मिल गयी है, बुजुर्गों को भी सम्मान मिला है. पाकिस्तान की अब आंख उठाने की भी हिम्मत नहीं है. आगे शाही ने कहा कि राजनाथ का ससुराल भी यहीं है. यहां की जनता अपने पहुना को आशीर्वाद देगी और कमल का फूल खिलेगा, मैं विधायक नहीं बनूंगा, यहां का किसान और दलित विधायक बनेगा, ये मेरा वादा है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >